रामगढ़ (झारखंड) : केशरवानी वैश्य सभा की बैठक संपन्न, किशोरी लाल केशरी बने राष्ट्रीय सह-संयोजक प्रभारी पर सम्मानित

Spread the love

रामगढ़ कैंट, (झारखंड) : नगर केशरवानी वैश्य सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजुलिया स्थित केशरी मेडिकल हॉल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा द्वारा रामगढ़ जिला अध्यक्ष किशोरी लाल केशरी को राष्ट्रीय सह-संयोजक प्रभारी नियुक्त किए जाने पर नगर केशरवानी वैश्य सभा की ओर से उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद केशरी, बंशीधर केशरी, किशोरी लाल केशरी, मदन केशरी, निरंजन केशरी, प्रदीप केशरी, शिव कुमार केशरी, गणेश केशरी, ओम प्रकाश केशरी और मृत्युंजय केशरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।