रामगढ़ (झारखंड} : रामगढ़ (झारखंड) में रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को जिले के नवनियुक्त उपायुक्त ऋतुराज से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त का जिले में आगमन पर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि रामगढ़ (झारखंड) के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के अध्यक्ष मंजीत साहनी \, मानद सचिव मानु चतुर्वेदी, सह सचिव इंदर पाल सिंह सैनी (पाले) एवं कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत कुमार (बिजी) शामिल थे।