भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड), 5 मई 2026 : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ कैंट मंडल की मासिक बैठक गोड़ीयारी बागी स्थित मंडल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने की, जबकि इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला एवं कैंट मंडल प्रभारी रिद्धि राज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक की शुरुआत मंडल अध्यक्ष द्वारा मंडल प्रभारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सौरभ जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किए गए। इसके तहत 1 मई से 7 मई 2026 तक मंडल के मासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 16 मई से 25 मई 2026 तक सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें अनिवार्य रूप से होंगी तथा 25 मई से 30 मई 2026 तक प्रत्येक बूथ पर बैठक कर संगठनात्मक समीक्षा की जाएगी।

जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ‘बावला’ ने बताया कि बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर भी चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश एवं तीन राज्यों में सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि आगामी 8 मई को झारखंड सरकार के खिलाफ पानी और बिजली की समस्या को लेकर रामगढ़ के फुटबॉल ग्राउंड में मिट्टी के बर्तन एवं हांड़ी के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में बूथ अध्यक्ष नारायण बनर्जी के पूज्य पिता स्व. राधेश्याम बनर्जी, बूथ अध्यक्ष मुंशी राम नायक तथा बंगाली टोला निवासी मिंटू कुमार गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रो. आलोक सिंह सहित संतोष कुमार शाह, अमित कुमार अग्रवाल, विजेंद्र मुंडा, श्रीमती बिनु देवी, अमित कुमार ठाकुर, किरण शर्मा, निशा सिन्हा, आकाश गुप्ता, सुमित कुमार, अमर भारती, जीतू गोप, अमर कुशवाहा, दिनेश कुमार, प्रेम कुमार, सुदीप मिश्रा, नरेश साव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।