रामगढ़ कैंट (झारखंड) : मध्यदेशीय वैश्य समिति के सत्र 2026-29 के लिए नये पदाधिकारियों का गठन वर्तमान अध्यक्ष रूपेश गुप्ता द्वारा किया गया है। समिति की ओर से जारी सूची के अनुसार संरक्षक मंडल में गणेश प्रसाद गुप्ता, बजरंग गुप्ता, सुबोध गुप्ता एवं अशोक कुमार गुप्ता (लोहार टोला) को शामिल किया गया है।
समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता होंगे, जबकि सुरेश प्रसाद साह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्र कुमार गुप्ता को सचिव, रोहित गुप्ता को सह सचिव, राजकुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा विवेक गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
मंदिर प्रबंधक के रूप में अशोक प्रसाद गुप्ता (न्यू कॉलोनी), सुनील कुमार एवं अनिल कुमार शाह को जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं धर्मशाला प्रबंधक के रूप में देवेंद्र शरण, अशोक मधेसिया एवं कमलेश्वरी प्रसाद शाह का चयन किया गया है।
स्कूल प्रबंधक समिति में नंद किशोर गुप्ता को चेयरमैन, आदित्य गुप्ता को वाइस चेयरमैन तथा रामेश्वर प्रसाद को सेक्रेटरी बनाया गया है। पूजा प्रबंधक की जिम्मेदारी मनोहर मधेसिया, मनोज गुप्ता (चट्टी बाजार) एवं गौतम गुप्ता को दी गयी है।
समिति की ओर से बताया गया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 14 मई को गणिनाथ धर्मशाला में आयोजित किया जायेगा।