राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत जिला प्रशासन की बड़ी पहल

Spread the love

■ 2 मई 2026 से 15 मई 2026 आयोजित किए जा रहे हैं विशेष जल पखवाड़ा शिविर

■ अब तक 132 जलापूर्ति स्रोतों की हुई मरम्मती

■ शहरी क्षेत्र में 19 जल मीनारों की मरम्मती के तहत डीएमएफटी मद से 23 लाख 38 हजार 500 रुपए की दी गई प्रशासनिक स्वीकृति

■ ग्रामीण क्षेत्रों में 626 चापानलों की मरम्मती हेतु डीएमएफटी मद से दी गई 92 लाख 27हजार 240 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति

■ उपायुक्त द्वारा मुखियाओं सहित सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में जलापूर्ति संबंधित समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की गई।

रामगढ़ (झारखंड) : राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा बड़ी पहल की गई है। इस दौरान सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिनके माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मती सुनिश्चित कराई जा रही है वहीं 2 मई 2026 से 15 मई 2026 तक विशेष जल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तहत अब तक जिले में कुल 132 जल स्रोतों की मरम्मती सुनिश्चित कराई गई है जिनमें 100 चापानल, 28 जल मीनार, 1 पानी टैंकर एवं तीन अन्य जलापूर्ति योजनाएं शामिल है।

शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत नगर परिषद रामगढ़ को कार्यकारी एजेंसी नामित करते हुए 19 जल मीनारों की मरम्मती हेतु डीएमएफटी मद से कुल 29 लाख 38 हजार 500 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा दी गई है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत 626 चापानलों की मरम्मती हेतु डीएमएफटी मद से 92 लाख 27हजार 240 रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

जिले वासियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों में मुखियाओं एवं जनप्रतिनिधियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस दौरान सभी से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जलापूर्ति संबंधित समस्याओं को शिविर के माध्यम से अथवा जिला प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करें जिससे कि समस्याओं के निराकरण पर तीव्र गति से कार्य किया जा सके।

गौरतलब हो कि अब तक आयोजित किए गए जल पखवाड़ा शिविर के तहत जिले में कुल 287 चापानलों को मरम्मती के लिए चिन्हित किया गया है जिनमें 100 चापानलों की मरम्मती की जा चुकी है वहीं 166 जल मीनारों को मरम्मती के लिए चिन्हित किया गया है जिनमें 28 जल मीनारों की मरम्मती की जा चुकी है एवं शेष पर मरम्मती का कार्य किया जा रहा है। विशेष जल पखवाड़ा शिविर के तहत अब तक 45 पंचायत एवं 8 नगर परिषद वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा चुका है।

■ नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर

श्री निरिखल रंजन कुमार, नोडल पदाधिकारी

श्री संजय कुमार, प्रधान लिपिक

श्री नागेंद्र कुमार पासवान

श्री धीरज खलखो

इनसे संपर्क हेतु मोबाइल नंबर क्रमशःः

8409209569, 6204213661, 6205523266, 9798458570

तथा कार्यालय दूरभाष नंबर: 06553-223193 जारी किया गया है। नगर परिषद- 9939476661