रांची (झारखंड) : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरपु राम मोहन नायडू को देश के सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों की सुविधा के लिए ‘फ़्लाईबरेरी’ (Flybrary) शुरू किए जाने पर बधाई दी है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की इस पहल के तहत यात्रियों को हवाई अड्डों पर प्रतीक्षा के दौरान पढ़ने के लिए निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने समय का सार्थक उपयोग कर सकें।
इसी महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत 20 मई 2026 को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू द्वारा ‘फ़्लाईबरेरी’ का उद्घाटन किया जाएगा।
सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 29 अगस्त 2025 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को ईमेल भेजकर आग्रह किया था कि देश के हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए निःशुल्क पुस्तकालयों की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रतीक्षा के समय का सकारात्मक उपयोग हो सके।
उन्होंने कहा कि इस सुझाव के क्रियान्वयन से वे अत्यंत प्रसन्न हैं और इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।