पतरातू (झारखंड) : ग्रामीणों की एकता से आंदोलन को मिला समर्थन, हेसला पंचायत में हुई बैठक

Spread the love

पतरातू (झारखंड) : हेसला पंचायत भवन में रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की, जबकि संचालन अमित सत्यार्थी ने किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंचायतवासियों की एकजुटता और संघर्ष के कारण 14 मई से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों के पक्ष में सकारात्मक निर्णय सामने आया है। उन्होंने इसे ग्रामीणों की सामूहिक शक्ति और एकता की जीत बताया।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भविष्य में भी संगठित रहकर आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार के जियाडा (JIADA) कार्य का विरोध करने की बात कही गई। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि बिना उनकी सहमति के यदि प्रशासन की ओर से कोई कार्य कराया जाता है, तो उसका विरोध किया जाएगा।

बैठक में यशवंत सागर, प्रमोद यादव, अनुज कुमार, चंदन कुमार, गुड़िया कुमारी, उषा कुमारी, सुनीता देवी, एन.के. सिंह, जीरवा देवी, निभा देवी, संतू सोरेन, सतीश भारद्वाज, अभिषेक सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार राय, बिगन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।