रामगढ़ (झारखंड) के जनता दरबार में दिव्यांग उमेश गंझू को तुरंत मिली ट्राइसाइकिल, उपायुक्त ऋतुराज की संवेदनशील पहल

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में प्रशासन का मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। दुलमी प्रखंड के बोंगाई गांव निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग उमेश गंझू ने उपायुक्त से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही ट्राइसाइकिल प्रदान कर दी गई।