रामगढ़ (झारखंड) में अधिवक्ताओं समेत पांच लोगों पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : रामगढ़ शहर के कोयरी टोला निवासी शशिभूषण प्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने रामगढ़ न्यायालय के तीन अधिवक्ताओं सहित पांच लोगों पर अलग-अलग मामलों में कुल लाखों रुपये लेने और वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। रामगढ़ थाना में इस संबंध में कांड संख्या 120/26, दिनांक 18 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।