
पतरातू (झारखंड) : पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम तालाटांड़ से चोरी हुई टाटा 709 ट्रर्बो वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। इस मामले में लोहरदगा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस सफलता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 की रात तालाटांड़ गांव से टाटा 709 ट्रर्बो (पंजीयन संख्या JH 02 AG 3165) चोरी हो गई थी। इस संबंध में पतरातू थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 14 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 (b) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 18 मई 2026 को लोहरदगा के किस्को मोड़ से वाहन चोरी कर ले जाने वाले चालक को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया वाहन भी बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
कासिम अंसारी (58 वर्ष)
-
पिता : हनीफ अंसारी
-
निवासी : ईदगाह मोहल्ला, लोहरदगा
-
थाना : लोहरदगा
-
जिला : लोहरदगा
बरामद वाहन
-
टाटा 709 ट्रर्बो (पंजीयन संख्या JH 02 AG 3165)
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
-
राघवेंद्र शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू
-
सत्येन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, पतरातू अंचल
-
शिवलाल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, पतरातू थाना
-
अफजल हुसैन, सहायक अवर निरीक्षक
-
सुजीत कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक
-
मोकीम अंसारी, आरक्षी
-
सुभान अंसारी, आरक्षी