रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज के जिला कार्यालय में शिक्षाविद एवं पेंशनर समाज के संरक्षक डॉ. निर्मल कुमार बनर्जी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित पेंशनरों द्वारा डॉ. निर्मल कुमार बनर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. बनर्जी एक उत्कृष्ट शिक्षक, शिक्षाविद एवं कई शिक्षण संस्थानों के संस्थापक थे। उन्होंने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे।
उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह ने पेंशनर कल्याण समाज के लिए डॉ. बनर्जी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके स्थापित आदर्शों एवं संस्कारों को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को सचिव छोटू लाल मोदी, बालगोविंद करमाली तथा रामप्रसाद महतो ने भी संबोधित किया और डॉ. निर्मल कुमार बनर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आशुतोष कुमार सिंह, वृंदावन सिंह, छोटू लाल मोदी, शिव शंकर मोदी, पन्नालाल राम, अशोक कुमार गुप्ता, रामस्वरूप खन्ना, बालगोविंद करमाली, रामप्रसाद महतो, देवशरण महतो, महेंद्र मोहन मिश्रा, सुनील बनर्जी, अनिल कुमार बनर्जी, मन नारायणन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।