बीएफसीएल में 148 कर्मचारियों का मनाया गया सामूहिक जन्मदिन, ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ को मिला बढ़ावा

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और “वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स” थीम के तहत मई माह में जन्मदिन मनाने वाले 148 कर्मचारियों के सम्मान में सामूहिक जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 30 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया।

समारोह में जीएफए, एचएसपीए तथा मुख्य कार्यालय रांची के कर्मचारी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम का आयोजन एचएसपी कैंटीन, जीएफए कैंटीन और मुख्य कार्यालय परिसर में किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी ने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को सुदृढ़ करना तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था। समारोह के दौरान केक काटा गया, शुभकामना संदेश साझा किए गए तथा सभी जन्मदिनधारी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक माहौल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रबंधन ने कहा कि बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानता है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझता है। कार्यक्रम के अंत में सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।