
रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ छावनी क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 स्थित टीचर्स कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही जलजमाव और नाली निर्माण की समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क और नाली निर्माण की लगातार अनदेखी तथा हाल ही में एक स्कूली बच्चे के जलजमाव वाले गड्ढे में गिरकर घायल होने की घटना से नाराज दर्जनों महिलाएं छावनी परिषद कार्यालय पहुंच गईं और अधिशासी अधिकारी के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
