रामगढ़ नगर परिषद वार्ड-4 में झामुमो की बैठक, बूथ कमेटी गठन पर जोर

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गौरांग राय ने की। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, महेंद्र मुंडा तथा संयोजक मंडली सदस्य विजय राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।