रामगढ़ (झारखंड) में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर सुभाष चौक, चट्टी बाजार और ट्रैक्टर स्टैंड का निरीक्षण

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रामगढ़ द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चट्टी बाजार तथा ट्रैक्टर स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टेम्पो चालकों को निर्धारित एवं चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क एवं बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक ने दुकान मालिकों को दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि पुनः जांच के दौरान यदि अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आम लोगों की सुविधा के लिए नियमित रूप से निरीक्षण और निगरानी की जाएगी। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान यातायात थाना प्रभारी रामगढ़, थाना प्रभारी रामगढ़ तथा छावनी परिषद रामगढ़ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।