लइयो उत्तरी एवं लइयो दक्षिणी पंचायत में झामुमो की संगठनात्मक बैठक, BLA-2 व बूथ कमेटी गठन पर चर्चा

Spread the love

मांडू (रामगढ़), झारखंड : मांडू प्रखंड अंतर्गत लइयो उत्तरी एवं लइयो दक्षिणी पंचायत में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से BLA-2 एवं बूथ कमेटी गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के जिला संयोजक मंडली सदस्य विजय राम एवं मांडू प्रखंड अध्यक्ष अकाल उरांव उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर बल दिया।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष जय नाथ महतो, उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, सुखदेव रजवार, राजूराम, आनंद राम एवं जीशान अंसारी सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।