रामगढ़ (झारखंड) : मांडू प्रखंड अंतर्गत बड़गांव पंचायत के भुईयांडी गांव में रविवार, 14 जून 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा SIR बूथ कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेंद्र ठाकुर, राजू यादव, रोपण उरांव, अजय यादव, हेमलाल सिंह, मनोज प्रसाद, बसंत उरांव, सेलखा उरांव, दिनेश उरांव, संजय उरांव, बुधराम उरांव, धनेश्वर यादव, सूरज यादव, पीयूष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान नवगठित बूथ कमेटी के सदस्यों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।