रामगढ़ (मांडू), झारखंड : मांडू प्रखंड अंतर्गत किमो पंचायत में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करना तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान बूथ कमेटी, एसआईआर (SIR) तथा बीएलए-2 (BLA-2) का गठन किया गया। इस क्रम में किमो पंचायत के चार बूथों का सफलतापूर्वक गठन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया।
बैठक में जिला संयोजक मंडली सदस्य विजय राम एवं एतो बास्के, मांडू प्रखंड अध्यक्ष अकाल उरांव, प्रखंड सचिव सुरेश चंद्र पटेल, पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र टुडू, पंचायत सचिव खिरोधर महतो तथा किमो पंचायत की मुखिया श्रीमती लिलमणि देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।