रामगढ़, झारखंड : 4th रामगढ़ जिला योग चैंपियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीएस बरकाकाना की छात्रा चहक पिता संजय सोनकर ने सब जूनियर गर्ल्स आर्टिस्टिक योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ चहक का चयन राज्य स्तरीय योग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। जिला स्तरीय चैंपियनशिप रामगढ़ के ब्रहमर्षि धर्मशाला में 20 जून को संपन्न हुआ ।

राज्य स्तरीय योग चैंपियनशिप का आयोजन 25 से 28 जून तक नेतरहाट आवासीय विद्यालय में किया जाएगा, जिसमें चहक रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चहक की इस सफलता से विद्यालय, परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
चहक को योग प्रशिक्षक स्मृति भारद्वाज द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि चहक ने जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
चहक की इस उपलब्धि पर शशि पांडेय, दानिश, अनुमित कुमार एवं स्मृति भारद्वाज सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।