रामगढ़ कैंट (झारखंड) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रामगढ़ जिला ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी 15 मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की घोषणा की है। जिला संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार रामगढ़ नगर परिषद मंडल का प्रभारी रंजन सिंह ‘फौजी’ (पूर्व जिला महामंत्री), रामगढ़ कैंट मंडल का प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पटेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामगढ़ ग्रामीण मंडल का प्रभारी दिनेश प्रसाद (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), पतरातू मंडल का प्रभारी महेन्द्र प्रजापति (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), भुरकुण्डा मंडल का प्रभारी अनिल कुमार राय (पूर्व प्रखंड अध्यक्ष), भदानीनगर मंडल का प्रभारी रंजीत राम (जिला कार्यसमिति सदस्य), बरकाकाना मंडल की प्रभारी किरण देवी (जिला मंत्री), माण्डू मंडल का प्रभारी प्रो. संजय सिंह (पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), आरा मंडल का प्रभारी शिव कुमार महतो (जिला मंत्री), घाटो मंडल का प्रभारी रमेश करमाली (जिला मंत्री), दुलमी मंडल का प्रभारी अशोक महतो (पूर्व मंडल अध्यक्ष), चितरपुर मंडल का प्रभारी विजय कुमार ओझा (पूर्व प्रखंड अध्यक्ष), रजरप्पा मंडल की प्रभारी रिती श्रीवास्तव (जिला मंत्री), गोला मंडल का प्रभारी विजय जायसवाल (पूर्व जिला महामंत्री) तथा बरलंगा मंडल का प्रभारी बब्लू साव (जिला मंत्री) को बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारी अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के बल पर मंडलों में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान, बूथ सशक्तीकरण और जनसंपर्क अभियानों में इन प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
भाजपा रामगढ़ जिला परिवार ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। पार्टी ने विश्वास जताया कि सभी प्रभारी “संगठन सर्वोपरि” की भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।