इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सफाईकर्मियों को रेनकोट व डस्टबिन भी किए वितरित

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : इनर व्हील क्लब रामगढ़ की ओर से मंगलवार को रामगढ़ छावनी परिषद परिसर में सामाजिक सरोकार से जुड़े कई जनहित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से छावनी परिषद को 25 डस्टबिन उपलब्ध कराए गए।

इसके अलावा, मानसून के दौरान सफाईकर्मियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से 25 सफाईकर्मियों को रेनकोट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफाईकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

इनर व्हील क्लब रामगढ़ की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि क्लब हमेशा सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन के अलावा शर्मिष्ठा दत्त, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अरोड़ा, जसमीत सोनी, नीरू सहनी, पिंकी गांधी, दीपा वडेरा, जसविंदर कौर, मेघा बागड़िया, नमिता श्रॉफ, जसप्रीत, गुरबक्स सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।