हजारीबाग जिले के चौपारण में नकली अंग्रेजी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पूर्व प्रमुख का पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Spread the love

चौपारण (हजारीबाग), झारखंड : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रमुख के पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो निजी वाहनों को भी जब्त किया है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो कारों की तलाशी लेने पर उनकी डिक्की से कुल 18 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की खेप झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 24 हाज 80 (लगभग 216 लीटर) बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में चौपारण के दबगर टोला निवासी सोनू कुमार दास, जो एक पूर्व प्रमुख का पुत्र बताया जा रहा है, शामिल है। वहीं दो अन्य आरोपी बिहार के गया जिले के डोभी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।