रामगढ़ कैंट, झारखंड : सामाजिक सरोकार के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से छावनी परिषद (केंटोनमेंट) स्टाफ क्वार्टर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच छतरियों का वितरण किया गया।
बरसात के मौसम को देखते हुए क्लब की ओर से यह पहल बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान बारिश से होने वाली असुविधा से बचाने के उद्देश्य से की गई। क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि मौसम बच्चों की शिक्षा में बाधा न बने, इसी उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है।
छाता मिलने से बच्चों में खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इनर व्हील क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, नीरू साहनी, मेघा बागड़िया, विजया लक्ष्मी अयंगर, जसमीत सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।