शांतिधारा फाउंडेशन का 15वां सम्मान समारोह 1 सितंबर को, चार श्रेणियों में सम्मानित होंगी विभूतियां

Spread the love

बांये से मधु अग्रवाल, डॉ गीता सिन्हा मानकी,
श्यामसुंदर परशुरामपुरिया, प्रो प्रणीत  कुमार

रामगढ़ कैंट, झारखंड  : रामगढ़ की सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था शांतिधारा फाउंडेशन के तत्वावधान में 15वां शांतिधारा सम्मान समारोह आगामी मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं लंबे समय से योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष सम्मान समारोह में चार अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। सम्मानित होने वाली विभूतियों एवं संस्था के नाम इस प्रकार हैं—

15वां शांतिधारा शिखर सम्मान

मारवाड़ी महिला समिति, रामगढ़ कैंट को समाज सेवा के क्षेत्र में 36 वर्षों के निरंतर योगदान के लिए शांतिधारा शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मारवाड़ी महिला समिति की संस्थापक अध्यक्ष मधु अग्रवाल सम्मान ग्रहण करेंगी।

15वां शांतिधारा वयोश्री सम्मान (75+)

श्री श्याम सुंदर परसरामपुरिया को संस्कार, सामाजिक मूल्यों एवं आदर्श जीवन के लिए वयोश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।

8वां शांतिधारा चिकित्सा सम्मान

डॉ. गीता सिन्हा मानकी, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन, को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में 44 वर्षों के समर्पित योगदान के लिए चिकित्सा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

8वां शांतिधारा शिक्षा सम्मान

प्रो. प्रणीत कुमार, सेवानिवृत्त वाणिज्य प्राध्यापक, को महिला शिक्षा के क्षेत्र में 33 वर्षों के समर्पित योगदान के लिए शिक्षा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुरेश पी. अग्रवाल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों के योगदान को सम्मान देना और समाज को प्रेरित करना है।