साहू भवन में सावन महोत्सव 2026 का आगाज, महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : साहू भवन ट्रस्ट की ओर से साहू भवन सभागार में सावन महोत्सव 2026 के दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच का संचालन ट्रस्ट के सचिव बलराम साहू ने किया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कुर्सी रेस, म्यूजिकल गेम, चूड़ी गेम, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, महिलाओं का ग्रुप डांस और सावन क्वीन प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहे।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान साहू भवन का सभागार उत्साह और उमंग से भरा रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

रविवार को बच्चों के लिए होंगे खास कार्यक्रम

महोत्सव के दूसरे दिन 23 अगस्त 2026, रविवार को बच्चों और बच्चियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और बच्चियों का शानदार डांस प्रतियोगिता शामिल है।

दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद संयुक्त रूप से उपस्थित रहेंगी।

वहीं विशिष्ट अतिथियों में रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, डॉ. विक्की गुप्ता, रामगढ़ महिला थाना प्रभारी बीना कुमारी, समाजसेविका सुशीला देवी और समाजसेवी आशा देवी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

ट्रस्ट पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में साहू भवन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दीपक कुमार शाह, राजेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित संजीत कुमार शाह, शंभू प्रसाद, ललन कुमार, मोती कुमार, तरुण कुमार साहू, देवानंद कुमार, धीरज साहू और संतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी-खासी भागीदारी रही। इस दौरान सरोज देवी, रजनी देवी, पूनम देवी, मनीता देवी, इंद्राणी देवी, रिया कुमारी, रेणु कुमारी, सुलेखा देवी, शीला देवी, उषा देवी और बबीता देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सावन की उमंग और पारंपरिक उत्सव के रंग में रंगे इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।