बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 145 कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन समारोह

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड  : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL), रामगढ़ में अगस्त माह में जन्मदिन मनाने वाले 145 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और “वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स” थीम के तहत सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साह और उल्लास के साथ हिस्सा लिया।

समारोह में जीएफए, एचएसपीए हेड ऑफिस तथा एमडीएच ऑफिस, रांची के कर्मचारी भी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर जन्मदिन मनाने वाले सहकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और इस अवसर को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी ने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया और संगठन में आपसी जुड़ाव एवं टीम भावना को और मजबूत किया। समारोह का आयोजन एचएएसपी कैंटीन, जीएफए कैंटीन तथा मुख्य कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को सुदृढ़ करना तथा संगठन में सकारात्मक और पारिवारिक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी जन्मदिनधारी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, मेहनत और समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, विश्वास और अपनापन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बीएफसीएल प्रबंधन ने कहा कि कंपनी अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का अभिन्न हिस्सा मानती है और कर्मचारियों की खुशियों को संगठन की सफलता से जोड़कर देखती है। समारोह के अंत में अगस्त माह में जन्मदिन मनाने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

bihar-foundry-castings-145-employees-birthday-celebration-ramgarh