भुरकुंडा में 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, चारपहिया वाहन और नकदी बरामद

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पतरातू (भुरकुंडा) थाना कांड संख्या 299/26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिल अंसारी (करीब 30 वर्ष), पिता मोहम्मद हदीस अंसारी, निवासी 2 नंबर गेट, एनटीएस बरकाकाना तथा दीपक बेदिया (करीब 30 वर्ष), पिता स्वर्गीय सिद्धू राम बेदिया, निवासी घुटुवा, थाना पतरातू (बरकाकाना), जिला रामगढ़ के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर, एक चारपहिया वाहन, दो मोबाइल फोन तथा 14,300 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बरामद सामग्री :

  • 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर

  • एक चारपहिया वाहन

  • दो मोबाइल फोन

  • 14,300 रुपये नकद