भारी बारिश के बाद पतरातू डैम के चार फाटक खोले गए, जलस्तर नियंत्रित करने के लिए जारी है पानी की निकासी

Spread the love

पतरातू (रामगढ़), झारखंड  : पतरातू और आसपास के इलाकों में लगातार हुई बारिश के बाद पतरातू डैम में पानी का स्तर बढ़ गया है। डैम की सुरक्षा और जलस्तर को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से प्रबंधन द्वारा चार फाटकों को खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, डैम के फाटक संख्या 3, 4, 5 और 6 को खोला गया है। इन फाटकों के माध्यम से वर्तमान में करीब 1330 क्यूसेक पानी प्रति घंटे की दर से बाहर निकाला जा रहा है।

लगातार बारिश के कारण डैम में जलजमाव बढ़ने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और डैम की स्थिति को देखते हुए पानी की निकासी की जा रही है।

डैम से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी एवं जलधाराओं के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन और संबंधित विभाग जलस्तर एवं जल निकासी की स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।