हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने राज्यपाल से की मुलाकात, विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

Spread the love

रांची, झारखंड  :  हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने, उच्च शिक्षा के विकास तथा विद्यार्थियों के हितों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालयों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।

बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।