गोला अवैध शराब कांड में फरार चल रहे दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

गोला (रामगढ़), झारखंड  : गोला थाना कांड संख्या 51/2026 में फरार चल रहे दो प्राथमिकी अभियुक्तों को रामगढ़ पुलिस ने सोमवार, 21 सितंबर 2026 को छापामारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम ऊपर खखरा, टोला पत्थलगढ़ा में कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बाजुन मांझी उर्फ बाजुन हांसदा (26 वर्ष), पिता खड़े मांझी उर्फ हरिलाल मांझी और जीवन मांझी (50 वर्ष), पिता मोहन मांझी उर्फ सोहन मांझी, दोनों ग्राम ऊपर खखरा, टोला पत्थलगढ़ा, थाना गोला, जिला रामगढ़ के रूप में हुई है।

10 मई को भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद

पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को गोला थाना क्षेत्र के ऊपर खखरा, टोला पत्थलगढ़ा स्थित दोनों अभियुक्तों के घर से भारी मात्रा में तैयार अवैध अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, स्प्रिट, शराब बनाने वाली मशीन और अन्य इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री विधिवत जब्त की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने मनोज मुर्मू (26 वर्ष), पिता भगतु मांझी, ग्राम ऊपर खखरा, टोला पत्थलगढ़ा, थाना गोला, जिला रामगढ़ तथा भदरू सिंह (42 वर्ष), पिता शंभु सिंह, ग्राम चोपादारू, पोस्ट मगनपुर, थाना गोला, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस मामले के मुख्य शराब कारोबारी बिनोद साव (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय सोहराय साव, ग्राम ततरी, तुपकाडीह, थाना जरीडीह, जिला बोकारो को 12 सितंबर 2026 को उक्त कांड में रिमांड किया गया है।

विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है मामला

गोला थाना कांड संख्या 51/2026, दिनांक 10 मई 2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (2) (b), 111 (3), 111 (4), 340 (2), 342 (2), 274, 275, 292 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47 (ए) के तहत मामला दर्ज है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

छापामारी अभियान में निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे :

  1. आलोक रंजन – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़।

  2. पंकज कुमार – पुलिस निरीक्षक, गोला अंचल।

  3. अभिषेक कुमार – थाना प्रभारी, गोला।

  4. अमित कुमार – पुलिस अवर निरीक्षक, गोला थाना।

  5. स्वामी रंजन ओझा – पुलिस अवर निरीक्षक, गोला थाना।

  6. कुमार प्रभात रंजन – पुलिस अवर निरीक्षक, गोला थाना एवं अनुसंधानकर्ता।

  7. संजय कुमार गोराई – सहायक अवर निरीक्षक, गोला थाना।

  8. बहादुर महतो – सहायक अवर निरीक्षक, गोला थाना।

  9. पैंथर मोबाइल दस्ता, गोला थाना एवं सशस्त्र बल।

रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के तहत अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार से जुड़े मामले में फरार चल रहे दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।