अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित जी+3 भवन का 26 सितंबर को होगा शिलान्यास

Spread the love

 रामगढ़, झारखंड : जिला अधिवक्ता संघ परिसर में अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित जी+3 भवन का शिलान्यास शनिवार 26 सितंबर 2026 को किया जाएगा। शिलान्यास समारोह दोपहर 11:45 बजे आयोजित होगा।

संघ की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के माननीय न्यायाधीश सह जोनल जज, व्यवहार न्यायालय रामगढ़, न्यायमूर्ति श्री दीपक रोशन के कर कमलों द्वारा प्रस्तावित भवन का शिलान्यास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ परिसर में समारोह का आयोजन किया गया है। संघ ने अधिवक्ताओं एवं संबंधित लोगों से निर्धारित समय पर समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं महासचिव सीताराम की ओर से समारोह में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण जारी किया गया है।