रामगढ़ कैंट, झारखंड : रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा कार्यालय में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय ने की।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री सौरभ जायसवाल ने किया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर संजय सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया।
कार्यक्रम में गणेश पांडेय, ईला रानी पाठक, महेंद्र प्रजापति, विजय जायसवाल, बसुध तिवारी, शशि शेखर सिंह, अमित खेतान, विनिता सिंह, संतोष साहू, अजीत गुप्ता, त्रिभुवन यादव, आनंद करमाली, मणिशंकर ठाकुर, अरविंद सिंह, अमर भारती, जगदीश शर्मा, भानु देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, नीरू देवी, नीलम देवी, संजय अग्रवाल, नितेश कुमार, तरुण साव, शुभम अग्रवाल, ईश्वर पासवान, विनोद सिंह, ईश्वर जायसवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।