गिद्दी से लापता विवाहिता तमिलनाडु से बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Spread the love

गिद्दी (हज़ारीबाग़), झारखंड :  गिद्दी थाना क्षेत्र से लापता हुई एक विवाहिता को गिद्दी पुलिस ने तमिलनाडु से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामद विवाहिता को 25 सितंबर को उसके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार विवाहिता के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने 18 सितंबर को गिद्दी थाना में लिखित सूचना दी थी। मामले में पुलिस ने सनहा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवाहिता की तलाश शुरू की। जांच के दौरान उसके तमिलनाडु में होने की जानकारी मिली। इसके बाद गिद्दी पुलिस की टीम तमिलनाडु पहुंची और विवाहिता को बरामद कर थाना ले आई।

पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 25 सितंबर को विवाहिता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।