रामगढ़ कैंट, झारखंड : लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के संस्थापक, पद्म भूषण से सम्मानित जननेता और वंचितों की आवाज स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को रामगढ़ थाना चौक स्थित रोटरी क्लब परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा रामविलास के रामगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने की।
कार्यक्रम में लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव केवल पासवान एवं अर्जुन पासवान, जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनीता देवी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गणेश पासवान, महिला जिलाध्यक्ष शिवानी सिन्हा, जिला प्रधान महासचिव बीनू राय, जिला महासचिव श्याम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, विनय सिंह, संजय पासवान, निर्मल महतो, रामदास पासवान, राजकिशोर प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, बबन पासवान, प्रकाश पासवान, शांतनु पासवान, अहमद रजा, सिकंदर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेश सचिव केवल पासवान एवं अर्जुन पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान के संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को हमेशा श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। उनके विचारों, आदर्शों और संकल्पों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना तथा उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि रामविलास पासवान का जीवन जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल रहा है। उनके विचारों और जनहित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में अजीत विश्वकर्मा, ऋषिकेश पांडा, विवेकानंद शर्मा, सुरेश प्रसाद मेहता, ऋषि वर्मा, राहुल कुमार, बेदिया, झूलन पासवान, सुखदेव मेहता, राजा नायक, आशीष गंझू, रवि नायक, अंश कुमार, सागर कुमार, गौतम कुमार, मिथिलेश कुमार, उदय कुमार, कांति देवी, सुमित्रा देवी, सोनू कुमार, नैना कुमारी, सरिता देवी, रोनित कुमार, सरवन नायक, अंकित चंद्रवंशी, जितेन कुमार, बंटी पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।