22 लाख रुपये की ठगी के आरोप में अमित केशरी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : करीब 22 लाख रुपये की ठगी के मामले में कुजू ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार केशरी उर्फ छटू प्रसाद केशरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की उम्र 47 वर्ष है और वह कुजू केबी गेट स्थित शांतिनगर का निवासी है। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मांडू (कुजू) थाना कांड संख्या 222/2026, दिनांक 3 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। उस पर करीब 22 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार गौतम, पुलिस अवर निरीक्षक ओमकार पाल एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।