बिना ठोस सबूत EVM पर सवाल उठाना गलत-सुप्रिया सुले

Spread the love

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से महा विकास अघाड़ी ईवीएम पर सवाल उठा रहा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस ने बैलट पेपर से फिर चुनाव कराने की मांग की। लगातार ईवीएम को निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच उनके ही गठबंधन की सहयोगी शरद पवार की एनसीपी ने इसे नकारा है। शरद पवार की बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुलने ने कहा कि जब तक उनके पास छेड़छाड़ के दावों का समर्थन करने के लिए ठोस सबूत नहीं हैं, तब तक ईवीएम को दोष देना उनके लिए गलत है। उन्होंने कहा कि वह खुद ईवीएम से ही 4 बार चुनाव जीती हैं।

पुणे के दौरे पर आईं सुप्रिया सुले ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने, ‘मुझे लगता है कि जब तक मेरे पास कुछ ठोस सबूत नहीं हैं, तब तक आरोप लगाना मेरे लिए सही नहीं है। मैंने एक ही ईवीएम से चार चुनाव जीती हूं।’

हालांकि, बारामती की सांसद ने कहा कि कई लोगों और ओडिशा के बीजू जनता दल (बीजेडी) और आप जैसे राजनीतिक दलों ने ईवीएम में छेड़छाड़ के अपने दावों को साबित करने के लिए डेटा होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेडी के अमर पटनायक ने मंगलवार को उन्हें लिखे एक पत्र में ईवीएम के इस्तेमाल के विरोध का समर्थन करने के लिए कुछ डेटा शेयर किए, लेकिन इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘कुल मिलाकर माहौल परेशान करने वाला है। चाहे कोई तकनीकी समस्या हो या मतदाता सूची से जुड़ी कोई बात हो, इन बातों का जवाब बिना चर्चा के नहीं दिया जा सकता।’ उन्होंने कहा, ‘इन सभी आपत्तियों का अध्ययन किया जा रहा है।’