इनर व्हील क्लब का रामगढ़ के द्वारा टैगोर पथ स्थित मिलोनी क्लब में वाटर कूलर मशीन प्रदान किया तथा वाटर कूलर को स्थापित किया गया। ज्ञात हो कि मिलोनी क्लब के द्वारा निःशुल्क विद्यालय चलाया जा रहा है तथा अनेक बच्चे को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।क्लब अध्यक्ष पिंकी पोद्दार ने कहा इस भीषण गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर मशीन विद्यालय को प्रदान किया गया है, ताकि बच्चों को शीतल व फिल्टर किया हुआ शुद्ध जल विद्यालय में पीने को मिल सके। अध्यक्ष ने कहा कि जल ही जीवन है तथा जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। मौके पर पिंकी पोद्दार, राजेंद्र कौर, रंजू अरोड़ा, जसप्रीत कौर, पिंकी गांधी, नवल जीत कौर, नमिता श्रॉफ, श्वेता जैन, प्रियंका जैन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।