धनंजय कुमार पुटूस द्वारा आयोजित जनता दरबार में उमड़ी भीड़

Spread the love

 

पुटूस ने लगाया जनता दरबार

 

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस  द्वारा रविवार को ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही और अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जनता दरबार में रामगढ़ कैंट वार्ड 5 (बंगाली टोला) की महिलाओं ने लगभग 10 वर्षों से चली आ रही पेयजल संकट की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने आवेदन के माध्यम से श्री पुटूस से समाधान की मांग की। श्री पुटूस ने सभी लोगों की बात को गंभीरता से सुना और कहा कि जनता की समस्या ही मेरी प्राथमिकता है। पेयजल संकट जैसी मूलभूत समस्या को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मैं स्वयं स्थल पर जाकर स्थिति का मुआयना कर चुका हूँ और संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर इसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करूंगा।