एसपी अजय कुमार ने डोडा लदे ट्रक के पकड़े जाने की जानकारी पत्रकार सम्मेलन में दी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : एसपीअजय कुमार ने शुक्रवार को छत्तरमांडू स्थित अपने कार्यालय के सभागार में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मिनी ट्रक एन०एच० 33 होते हुए हजारीबाग जा रहा है। जिसमें अवैध डोडा मादक पदार्थ लोड होने की संभावना है। एसपी द्वारा उक्त सूचना पर कार्रवाई के लिएअनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद,  एवं परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक फौजान अहमद,  के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

जब्त ट्रक जिस पर डोडा लदा था

उक्त टीम के द्वारा एनएच 33 एवं अन्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान के क्रम में एक मिनी ट्रक के चालक के द्वारा पुलिस को वाहन जांच करता देख मिनी ट्रक को तेजी से भगाने का प्रयास किया जाने लगा।  जिसे पुलिस टीम के द्वारा काफी मसकत के बाद रोका गया। उक्त मिनी ट्रक सं0-PB13BF08675 में दो व्यक्ति को पाया गया, जिनका नाम पता पुछने पर चालक सह मालिक ने अपना नाम-परमैल सिंह गिल, पिता-मलकित सिंह गिल, सा० डुगरी, पो०-बंसत एवेन्यू, थाना-डुगरी, जिला-लुधियाना (पंजाब) 2. उपचालक रेशम सिंह, पिता-स्व० छेन्द्रपाल सिंह, सा० डुगरी, पो०-बसंत एवेन्यू, थाना-डुगरी, जिला-लुधियाना (पंजाब) बताया। मिनी ट्रक सं0- PB13BF08675 का विधिवत तलाशी लिया गया जिसमें मिनी ट्रक के डाला में छिपा कर रखे करीब 128.7 कि०ग्रा० डोडा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया। मिनी ट्रक सं0- PB13BF08675 के चालक-सह-मालिक एवं उपचालक से मिनी ट्रक में लोड डोडा (मादक पदार्थ) के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर उनके द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात मिनी ट्रक सं0 PB13BF08675 को विधिवत जप्त किया गया तथा मिनी ट्रक में सवार चालक-सह-मालिक परमैल सिंह गिल, पिता-मलकित सिंह गिल, सा०-डुगरी, पो०-बंसत एवेन्यू थाना डुगरी, जिला-लुधियाना (पंजाब) एवं उपचालक रेशम सिंह, पिता स्व० छेन्द्रपाल सिंह, सा०-डुगरी, पो०-बसंत एवेन्यू थाना-डुगरी, जिला-लुधियाना (पंजाब) को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में माण्डू थाना काण्ड संख्या-145/2025, दिनांक-12.06.2025, धारा-15 (सी)/18 (बी)/25/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।

जब्त सामान का विवरण

1. आईशर कम्पनी का 06 (छः) चक्का ट्रक रजि नं0- PB13BF08675 2. गाड़ी के डाला से 128.7 कि0ग्रा0 डोडा (मादक पदार्थ) 3. नगद 50800 (पचास हजार आठ सौ) 4. नोकिया कम्पनी का की पेड मोबाईल-01 5. इण्डियन यूनियन ड्राईविंग पेन कार्ड, इण्डिन बैंक ATM कार्ड R.C कार्ड 6. सैमसंग कम्पनी का एनड्रायड मोबाईल-01 7. झारखण्ड ग्राईन्ड केम प्राईवेट लिमिटेड का पाउडर 5290 कि0ग्रा0 अलग-अलग पैकेट में एवं इससे संबंधित कागजात 8. गाड़ी में लदा हुआ छः (06) पिस सिल पैक प्रोडक्ट JGME 201 एवं इससे संबंधित कागजात ।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी, रामगढ़  परमेश्वर प्रसाद, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक  फौजान अहमद, पुनि माण्डू अंचल रजत कुमार, थाना प्रभारी,माण्डू  सदानन्द कुमार, माण्डू थाना के सअनि सुरेन्द्र सोय तथा थाना के रिजर्व गार्ड एवं चालक ।