रामगढ़, झारखंड: गिद्दी लोकल सेल में अवैध वसूली के आरोप में दर्ज मामले में CBI की टीम ने रामगढ़ समेत विभिन्न स्थानों पर गुरूवार को तड़के बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई टीम ने सीसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कोयला लिफ्टरों के छह ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार और कथित तौर पर वसूली से संबंधित है, जो मार्च 2025 में सामने आए एक प्राथमिक आरोप से जुड़ा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिद्दी के तीन लोगों के खिलाफ CBI ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद जांच को गति मिली और विभिन्न दस्तावेजों और शिकायतों के आधार पर सीसीएल के कुछ अधिकारियों और कोयला लिफ्टरों की गतिविधियों को संदेहास्पद पाया गया।
मुख्य बिंदु:
CBI की 10 सदस्यीय टीम ने एक साथ 6 ठिकानों पर छापा मारा।
छापेमारी में दस्तावेज जब्त किए गए, टीम को कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले।
सीसीएल कर्मियों के निजी आवासों व दफ्तरों की तलाशी ली गई।
जिन कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें हैं, उनमें कुछ पहले से ही संदिग्ध भूमिका में थे।
गिद्दी के तीन लोगो के खिलाफ़ सीबीआई ने किया मामला दर्ज
चापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल और कागज़ात जब्त
सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई उनमें सीसीएल के अधिकारी, फील्ड स्टाफ और लिफ्टर से जुड़े लोग प्रमुख हैं। जांच टीम ने यह स्पष्ट किया कि अभी कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं। कार्रवाई के समय स्थानीय पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का भी सहयोग लिया गया।
CBI की यह छापेमारी झारखंड में कोयला उद्योग से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। इस कार्रवाई से अवैध कोयला व्यापार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है।