रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 32वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन रविवार को बिजुलिया स्थित चेंबर भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। आमसभा में झारखंड सरकार के पेयजल, स्वच्छता, उत्पादन एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रामगढ़ विधायक ममता देवी और एफजेसीसीआई रांची के अध्यक्ष परेश गट्टानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
दीप प्रज्जवलित करते मंत्री योगेन्द्र प्रसाद
शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ, मंत्री का सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए हुई।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद का संबोधन
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा,
“रामगढ़ चेंबर वर्षों से उद्योग और सरकार के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभा रहा है। झारखंड सरकार स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और युवाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में चेंबर और सरकार मिलकर ऐसा माहौल तैयार करेंगे जिससे कारोबारियों को लाभ और युवाओं को रोजगार मिलेगा।”
उन्होंने बिजली, सड़क, पानी, डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे को मज़बूत बनाने और नीतिगत सरलता को प्राथमिकता देने की बात कही।
अन्य वक्ताओं की बातें
विधायक ममता देवी ने स्थानीय व्यवसायियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने और सरकार के सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
एफजेसीसीआई अध्यक्ष परेश गट्टानी ने राज्य में व्यापारिक संभावनाओं को आगे बढ़ाने में रामगढ़ चेंबर की भूमिका को सराहा।
सभा मे मौजूद लोग
उपस्थित गणमान्य एवं सदस्यगण
बैठक में चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, संयुक्त सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, अधिवक्ता झलक देव महतो, बालकृष्ण जालान, विजय मेवाड़, रमन मेहरा, राजेंद्र साहू, सपन सरकार, राहुल जैन, अरुण बगड़िया, उमेश राजगढ़िया, किशोर जाजू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्यमी सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि को मोमेंटो प्रदान करते हुए चैम्बर के पूर्व अध्यक्षगण