रामगढ़, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में सोमवार 28 जून 2025 को ड्रग्स एवं तंबाकू निषेध एवं उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। मंच का संचालन उषा सिंह ने किया इस विषय पर विद्यालय के विज्ञान विषय के शिक्षक अभिषेक वर्मा ने बहुत ही जानकारियां बच्चों के बीच साझा किया। ड्रग्स का सेवन युवा पीढ़ी के लिए श्राप बनता जा रहा है। ड्रग्स, तंबाकू और अन्य नशीली पदार्थ का सेवन करने से बचाव हेतु बहुत से उपाय बताए गए।
कक्षा छठी से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने चित्र प्रदर्शन द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया एवं विभिन्न छात्र-छात्राओं ने इस ड्रग्स और तंबाकू सेवन से जुड़े भाषण प्रस्तुत किया, जिनमें कक्षा 12वीं की परी कुमारी अमरजीत शाह, कक्षा सातवीं के अंश चौधरी कक्षा नवमी के रुद्र प्रताप सिंह, कक्षा दसवीं की कृति साक्षी, कक्षा ग्यारहवीं की स्वीकृति सिंह, शैली सिमरन, कक्षा नौवीं की अंजली मिश्रा, कक्षा सातवीं की उर्वशी कुमारी, कक्षा आठवीं की साक्षी पांडे, अनन्या सिंह, कक्षा नौवीं की अक्षिता सिंह शामिल थे।
बच्चों ने चित्र प्रदर्शन के साथ साथ अच्छे भाषण की प्रस्तुत दी जो भारत के युवा पीढ़ी को नशा से बचाव हेतु सुझाव से जुड़े थे। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक मनोरंजन चौधरी ने भी ड्रग्स एवं तंबाकू सेवन से बचाव हेतु अनेक जानकारियां प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों की उचित भागीदारी रही।