रामगढ़, झारखंड : शांतिधारा फाउंडेशन के सौजन्य से गिफ्ट ए स्माइल कार्यक्रम के अंतर्गत छावनी कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय को फूलों के पौधों से सजे 10 गमले उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने बताया कि यह पहल विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों की प्रसन्नता हेतु की गई है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शक्ति चंद्र पोदार ने शांतिधारा फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योगदान को सराहनीय बताया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सुजीता कुमारी, संजय कुमार, इन्दु कुमारी, कोमल सिन्हा, उजमा प्रवीण एवं किरण कुमारी उपस्थित थीं।