चितरपुर में सुवर्णवणिक समाज की बैठक संपन्न, नई प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन

Spread the love

चितरपुर (रामगढ़), झारखंड : चितरपुर के जवाहर रोड स्थित सुवर्णवणिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार संध्या सुवर्णवणिक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर हुई रही।

बैठक की अध्यक्षता दिलीप चंद्र पोद्दार ने की, जबकि संचालन शंकर चंद्र पोद्दार ने किया। समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी के बीच बैठक में संगठन को मजबूती देने, युवाओं को संगठित करने और समाज के समग्र विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं को एकजुट कर उन्हें शिक्षा, स्वरोजगार, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि समाज को एक नई पहचान और दिशा मिल सके।

नई कार्यकारिणी का गठन

बैठक में चितरपुर प्रखंड स्तरीय सुवर्णवणिक समाज कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कमेटी में निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया:

  • संरक्षक – दिलीप चंद्र पोद्दार

  • अध्यक्ष – गौतम चंद्र पोद्दार

  • उपाध्यक्ष – मिहिर चंद्र पोद्दार, प्रकाश दत्ता

  • सचिव – अमित पोद्दार

  • सह सचिव – ज्ञानचंद्र पोद्दार, संजय पोद्दार

  • कोषाध्यक्ष – श्रीकांत पोद्दार

  • उप कोषाध्यक्ष – मिथुन पोद्दार, संतोष पाल

  • प्रवक्ता – शंकर चंद्र पोद्दार

  • संगठन मंत्री – शिवम पोद्दार

  • सह संगठन मंत्री – गोपी पोद्दार

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमल साव, भरत चंद्र पोद्दार, असित दत्ता, जयंत पोद्दार, मनीष पोद्दार, गौतम पोद्दार, संतोष पोद्दार और विकास पोद्दार को शामिल किया गया।

भविष्य की योजनाएं

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाज की गतिविधियों को विस्तार देने के लिए शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और संगठित रखने के लिए समय-समय पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह अपील की गई कि समाज के सभी सदस्य संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें ताकि चितरपुर में सुवर्णवणिक समाज की भूमिका और पहचान और अधिक सशक्त बन सके।

मौके पर समाज के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।