रामगढ़, झारखंड : स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक आम सभा रविवार को होटल शिवम इन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसाई मानस सिन्हा ने की। आम सभा में कराटे के प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय :
-
रेफरी ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन सितंबर 2025 में किया जाएगा।
-
ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन नवंबर 2025 में प्रस्तावित है।
-
वरीय प्रशिक्षकों के लिए विशेष ट्रेनिंग कोर्स आयोजित किया जाएगा।
-
इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा।
नए पदाधिकारियों का चयन
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एसोसिएशन के दो खाली पदों पर नियुक्ति की गई:
-
उपाध्यक्ष – सेंसाई रंजीत केशरी
-
महासचिव – हेजाज असदक
दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य में कराटे को नई दिशा मिलेगी।
धन्यवाद ज्ञापन
सभा का समापन कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।