रामगढ़, झारखंड: कॉलेज रोड पुराने एनएच 33रामगढ़ निवासी बेजील गुप्ता का चयन प्रतिष्ठित आईटी कंपनी विप्रो में कानूनी सलाहकार (लीगल एडवाइजर) के पद पर हुआ है।
बेजील की प्रारंभिक शिक्षा अग्रसेन डीएवी, रामगढ़ में हुई, जबकि 12वीं की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, कोलेबिरा (सिमडेगा) से पूरी की। वर्ष 2020 में उन्होंने क्लैट परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) जोधपुर (राजस्थान) से कानून की पढ़ाई पूरी की।
बेजील गुप्ता ने हाल ही में विप्रो में योगदान भी दे दिया है। उनके पिता श्री वीपी गुप्ता नवोदय विद्यालय से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं और माता श्रीमती शोभाश्री लाल प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं।
उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, शुभचिंतकों व परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।