कारगिल विजय दिवस पर सैन्य अधिकारियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में होटल शिवम ईन परिसर में एक भव्य कार्यक्रम लघु उद्योग भारती रामगढ़ शाखा एवं भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम मे सेना के सैन्य उच्च अधिकारियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती रामगढ़ इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा एवं सचिव वरुण बगड़िया ने किया। कार्यक्रम में दोनों संगठनों के लोग शामिल हुए।

 कार्यक्रम में श्री गोविंद मेवाड़ , श्री विजय मेवाड़,श्री अमित साहू जी, श्री अनिल गोयल ,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री अनमोल सिंह , रामप्रवेश चौधरी, उमेश राजगढ़िया  एवं रोहित पंसारी तथा सीपीसी कॉलेज के प्रिंसिपल  राजीव रंजन सिंह  एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए ।