मुक्ति संस्था ने रांची में 47 अज्ञात शवों का किया विधि-विधान से अंतिम संस्कार

Spread the love

अब तक 2034 अज्ञात शवों का संस्कार कर चुकी है संस्था

रांची, झारखंड : समाजसेवी संस्था मुक्ति द्वारा आज जुमार नदी तट पर 47 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। यह कार्य रिम्स मोर्चरी से शवों को निकालकर संस्था की देखरेख में संपन्न हुआ।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी और कहा कि,

“हर शव चाहे वह पहचाना गया हो या नहीं, सम्मान और संस्कार का हकदार होता है। हमारा प्रयास यही है कि कोई भी मृत आत्मा बिना विधिपूर्वक विदाई के न रहे।”

अब तक मुक्ति संस्था द्वारा कुल 2034 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इस कार्य में संस्था के सदस्यों का नियमित सहयोग मिलता रहा है।

अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू द्वारा की गई, जिसमें शांतिपूर्वक प्रार्थना की गई कि सभी दिवंगत आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति हो।

मौके पर उपस्थित प्रमुख सदस्य :

  • प्रवीण लोहिया

  • रवि अग्रवाल

  • उज्जवल जैन

  • आरके गांधी

  • हरीश नागपाल

  • संदीप कुमार

  • संजय सिंह

  • सुनील अग्रवाल

  • राहुल जायसवाल

  • विजय धानुका

सभी ने शांति और करुणा के वातावरण में मिलकर कार्य को संपन्न किया।