
मुंबई (महाराष्ट्र) : टीवी की दुनिया में एक बार फिर से पुरानी यादें ताजा होने जा रही हैं। भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में शामिल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ आज मंगलवार 29 जुलाई 2025 रात से फिर से दर्शकों के सामने आने वाला है। स्टार प्लस पर रात 10:30 बजे से इस शो का सीजन 2 टेलिकास्ट किया जाएगा।
इस बार की खास बात यह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर ‘तुलसी’ के अपने मशहूर किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने ही पहले सीजन में इस भूमिका से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद स्मृति ईरानी ने इस सीजन के लिए विशेष रूप से समय निकाला है।
पहले सीजन की अपार सफलता और वर्षों की लोकप्रियता के बाद, मेकर्स को उम्मीद है कि यह नया सीजन भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगा। शो के फिर से लौटने की घोषणा के साथ ही टीवी दर्शकों के बीच उत्साह, खासकर महिलाओं और पुराने दर्शकों के बीच देखा जा रहा है। साथ ही राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा जोरों पर है।
इस शो का निर्माण एकता कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा किया गया है और यह भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज़ में से एक रहा है।
टेलीकास्ट विवरण :
-
शो का नाम: क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सीजन 2)
-
प्रसारण चैनल: स्टार प्लस
-
समय: रात 10:30 बजे
-
प्रसारण तिथि: मंगलवार, 29 जुलाई 2025