रामगढ़, झारखंड :सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में इस सावन के अंतिम सोमवार (4 अगस्त 2025) को रामगढ़ समाहरणालय के निकट, राष्ट्रीय राजमार्ग 23 (NH-23) पर जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालु कांवड़ियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया जाएगा।
इस सेवा शिविर में कांवरियों के बीच फल, शरबत, ठंडा पानी, गुड़ एवं चना का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिल सके और वे सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने बताया कि सावन माह में कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह सेवा शिविर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। समिति की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि समाज सेवा और धार्मिक आस्था का संगम ही समिति का मूल उद्देश्य है।
समिति के सभी कार्यकर्ता, स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों से अपील की गई है कि वे इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर शिव सेवा में अपना योगदान दें।